{"_id":"578932244f1c1bb17b13e28b","slug":"inso-worker-lock-principal-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष पर जड़ा ताला
jind
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य कक्ष के बाहर ताला लगाकर कक्ष के बाहर बैठकर नारेबाजी करते इनसो कार्यकर्ता।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य आरके हुड्डा को प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे इनसो कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। प्राचार्य द्वारा शिकायत पर कार्रवाई से इंकार करने से भड़के इनसो कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ दिया। करीब एक घंटे तक प्राचार्य अपने कक्ष में ही बंद रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इनसो कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाया। बृहस्पतिवार को प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बगैर मेरिट लिस्ट के दाखिला लेने के लिए अंतिम दिन था। महाविद्यालय में फीस जमा करवाने के लिए चालान वाली खिड़की पर काफी भीड़ थी। चालान फार्म देने को लेकर इनसो महाविद्यालय प्रधान आशीष की एक प्राध्यापक व एक प्राध्यापिका के साथ कहासुनी हो गई। आशीष ने प्राध्यापकों पर उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। प्राध्यापकों द्वारा बदतमीजी करने के विरोध में शुक्रवार को इनसो कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ के साथ प्राचार्य आरके हुड्डा को आरोपी प्राध्यापकों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे और दोनों से माफी मंगवाने व कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्राचार्य द्वारा प्राध्यापकों से माफी मंगवाने से इंकार करने व उनकी शिकायत उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजने से इंकार करने पर इनसो कार्यकर्ता भड़क गए और प्राचार्य कक्ष के बाहर आकर ताला जड़कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्राचार्य कक्ष के अंदर प्राचार्य के साथ-साथ स्टाफ के कई सदस्य भी बंद हो गए। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस बुलाई गई। लगभग एक घंटे बाद मौके पर डीएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचकर प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाया।
गलती नहीं की, तो माफी किस बात की
इनसो कार्यकर्ता दोनों प्राध्यापकों से माफी मंगवाने की मांग कर रहे थे। उनकी कोई गलती नहीं है, तो वे माफी क्यों मांगें। बृहस्पतिवार सायं खिड़की पर काफी भीड़ थी और प्राध्यापकों ने देर सायं तक फीस जमा की। इस दौरान इनसो कार्यकर्ताओं ने ही हंगामा किया। शुक्रवार को भी कक्ष पर ताला जड़ दिया। महाविद्यालय के काम में बाधा पहुंचाने को लेकर इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।
- आरके हुड्डा, प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय, जींद।
विज्ञापन
गलती नहीं की, तो माफी किस बात की
इनसो कार्यकर्ता दोनों प्राध्यापकों से माफी मंगवाने की मांग कर रहे थे। उनकी कोई गलती नहीं है, तो वे माफी क्यों मांगें। बृहस्पतिवार सायं खिड़की पर काफी भीड़ थी और प्राध्यापकों ने देर सायं तक फीस जमा की। इस दौरान इनसो कार्यकर्ताओं ने ही हंगामा किया। शुक्रवार को भी कक्ष पर ताला जड़ दिया। महाविद्यालय के काम में बाधा पहुंचाने को लेकर इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
- आरके हुड्डा, प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय, जींद।