फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INSO's foundation day will be celebrated in Jaipur on August 5 in the form of Ranghosh: Digvijiya Singh Chautala

पांच अगस्त को जयपुर में रणघोष के रुप में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस : दिग्विजिय सिंह चौटाला

Tue, 26 Jul 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
INSO's foundation day will be celebrated in Jaipur on August 5 in the form of Ranghosh: Digvijiya Singh Chautala
कार्यक्रम में मौजूद दिग्विजिय सिंह चौटाला तथा अन्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। इनसो के 20वें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को इनसो के जिला प्रधान दीपक देशवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इनसो कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजिय सिंह चौटाला ने शिकरत की।
विज्ञापन

दिग्विजिय सिंह चौटाला ने इनसो कार्यकर्ता बैठक में कहा कि इस बार इनसो का 20वां स्थापना दिवस पांच अगस्त को जयपुर में रणघोष के रुप में मनाया जाएगा। इसमें जींद जिले के युवाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के बनने से लेकर अब तक जींद ने पार्टी को बेहद ज्यादा सहयोग दिया है। जिसके चलते आज जजपा सता में है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए जींद के लोग जितना अधिक प्यार दिखाएंगे उतना ही जल्दी प्रदेश के लोगों का सपना साकार होगा। इस दौरान उन्होंने इनसो के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 20वें स्थापना दिवस पर जयपुर में आने के लिए निमंत्रण तो दिया ही साथ ही उन्होंने इनसो के सभी कार्यकर्ताओं की इसमें सभी विद्यार्थियों को शामिल करने की जिम्मेदारी भी दी, ताकि इनसो के स्थापना दिवस पर इनसो व जजपा की विचारधारा से अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इनसो ने विद्यार्थियों की समस्या के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई है। इसके बाद सीआरएसयू परिसर में दििग्विजय सिंह चौटाला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा के जिला प्रधान कृष्ण राठी, प्रोफेसर रणधीर चीका, विधायक अमरजीत ढांडा,पिरथी नंबरदार, बिट्टू नैन कुलदीप रंधावा, कर्मपाल ढुल, संदीप नैन, अनूप खटकड़, चिराग ढांडा, मोनू मलिक, के सी रंधावा, विकास सिहाग, अनिल कुं डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed