फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INSO raised the demand to increase the seats of UG and PG

इनसो ने यूजी और पीजी में सीटें बढ़ाने की मांग उठाई

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
INSO raised the demand to increase the seats of UG and PG
राजकीय पीजी कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर रोष प्रकट करते इनसो कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। इनसो ने स्नातक व स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के दाखिले में 20 प्रतिशत सीटें बढ़वाने की मांग की है। इसको लेकर इनसो ने राजकीय पीजी कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इनसो के जिला चेयरमैन दीपक देशवाल ने कहा कि कुल सीटों के 10 से 12 गुना आवेदन दाखिले के लिए आए हैं। इस कारण बड़ी संख्या में छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इनसो ज्ञापन सौंपकर सीटों में बढ़ोतरी करने की मांग कर चुकी हैं, परंतु सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि हर छात्र के दाखिले को सुनिश्चित करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो इनसो एक प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवससर पर रोहित बिघानिया, अनूप खटकड़, आशीष अहिरका, रविंद्र सैनी, अंकित व बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed