{"_id":"643072c915e6e8a32c0c7287","slug":"innocent-drowned-in-canal-hindrance-in-search-due-to-high-water-jind-news-c-17-1-116981-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहर में डूबा मासूम, पानी ज्यादा होने से तलाश में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहर में डूबा मासूम, पानी ज्यादा होने से तलाश में बाधा
Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। गांव अंटा स्थित हैड पर एक बच्चा नहर में गिरकर बह गया। बच्चे की पहचान गांव अंटा निवासी आठ वर्षीय नेहार के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे की तलाश करने का अभियान चलवाया।
गांव अंटा निवासी नेहार अपने एक दोस्त के साथ नहर पर खेलने के लिए आया था। इसी दौरान वह शौच करने के उपरांत नेहार हाथ धाने के लिए नहर के पास गया तो उसमें गिर गया। नेहार के गिरने की सूचना उसके दूसरे साथी ने गांव में जाकर परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नेहार की तलाश की। इस मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल करके बच्चे का सर्च अभियान चलवाया। वहीं बच्चे के पिता बिल्लू व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर ग्रामीणों ने प्रशासन से मुनक हेड से पानी बंद करवाने की मांग की ताकि बच्चा तलाश किया जा सके। इस मामले में सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि नहर में बच्चे की डूबने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी नहर व पानी की अधिकता होने के कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। उच्चाधिकारियों से बातचीत करके पीछे से नहर में पानी कम करवाया जा रहा है। जैसे ही नहर का पानी कम होगा बच्चे की तलाश की जाएगी। नेहार तीन बहनों का इकलौता भाई है। वहां राजकीय स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।