फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD will protest at the district headquarters on the 3rd

Jind News: तीन को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी इनेलो

Sat, 01 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
INLD will protest at the district headquarters on the 3rd
31जेएनडी37-पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद इनेलो पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी रामफल कुंडू भी शामिल हुए। बैठक में तीन नवंबर को प्रदेश में जिला मुख्यालय पर धरना व रोष-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बाढ़ के जमा पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई, जिसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है। अब किसान अगली फसल होने से भी वंचित रह गए हैं। इस मामले में को लेकर लेकर प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री रामपाल माजरा के नेतृत्व में तीन नवंबर को प्रदेश में जिला मुख्यालय पर धरना एवं रोष-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेगी। जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसल को एम एसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसान प्राइवेट हाथों में लूटने के लिए मजबूर हो रहा है। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, सुखजिंदर सिंह पप्पू रेढू, बिल्लू पेगा, दलेल कुंडू, जयनारायण जिलेदार, सुदेश कंडेला, प्रो. बलवान पेगा, राजेंद्र खटकड़, सुभाष बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed