फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD government will be formed in the state in 2024: Abhay Chautala

प्रदेश में 2024 में पूर्ण बहुमत इनेलो की सरकार बनेगी : अभय चौटाला

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
INLD government will be formed in the state in 2024: Abhay Chautala
इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अभय चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
इनेलो की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन राजमहल पैलेस में आयोजित हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में अभय सिंह चौटाला ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि इनेलो का संगठन बहुत ही मजबूत है। पार्टी को सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत किया जाएगा। अभय ने कहा कि इनेलो 2024 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश में आज भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पूर्ण रूप से फैल हो चुकी है। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई का बोलबाला है। चाहे जवान हो या बुजुर्ग, व्यापारी हो या कर्मचारी, मजदूर हो या किसान सभी गठबंधन सरकार से तंग हैं। अपनी मांगें मनवाने के लिए सड़कों पर बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह की वजह से अपनी विपक्ष की कोई भूमिका नहीं निभा पा रही है। जो लोग अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे वह प्रदेश को कैसे संभालेंगे। अब प्रदेश की जनता इनेलो पार्टी की तरफ उम्मीदें लगा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो को पूर्ण बहुमत दिलाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed