फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Initially, I had to face taunts to get out of the housewife life

Jind News: गृहणी जीवन से निकलने के लिए शुरुआत में सहने पड़े थे ताने

Thu, 22 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Initially, I had to face taunts to get out of the housewife life
जींद। मन में आगे बढ़ने का जनून हो तो उसको कोई बाधा रोक नहीं सकती। यह कहानी है स्टार ब्यूटी मेक ओवर संचालक व अर्बन एस्टेट निवासी मनीषा दहिया की। उनकी सिखाई गई लगभग 15 महिलाओं के शहर में पार्लर चल रहे हैं। इससे यह महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। अपने परिवार का बेहतर तरीके से गुजारा कर रही हैं।
विज्ञापन

मनीषा दहिया गृहणी के रूप में शादी के बाद काम कर रही थी, लेकिन उनके मन में कुछ करने की इच्छा हुई तो उन्होंने ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने की बात परिजनों को कही। इस पर विरोध भी हुआ, लेकिन बाद में सहमति मिलने पर काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने खुद का पार्लर चलाकर परिवार का बेहतर तरीके से गुजारा किया। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क पार्लर का काम सिखाया। अब शहर में 15 से ज्यादा युवतियां उनसे सीखकर पार्लर चला रही हैं। कई पार्लर के बड़े नाम शहर में हैं। इसके बाद भी उन्होंने पार्लर में जरूरतमंदों की सहायता नहीं छोड़ी और जरूरतमंद परिवार की बेटियों को शादी के लिए निशुल्क तैयार करती हैं, ताकि सभी के सपने पूरे हो सकें। मनीषा दहिया ने अपने काम की शुरुआत सिलाई से की थी। उन्होंने सिलाई में भी 10 से ज्यादा लड़कियों का काम शुरू करवाया। जिनका परिवार आज उनके काम पर ही निर्भर है।
विज्ञापन


युवतियों को आगे बढ़ाकर मिलती है खुशी
मनीषा दहिया ने बताया कि शहर में जब भी वह कहीं जाती हैं तो उनसे प्रशिक्षण प्राप्त की हुईं युवतियों के बड़े-बड़े पार्लर चलते दिखाई देते हैं। इससे उनको खुशी होती है। वह भविष्य में भी जरूरतमंद महिला व युवतियों को काम सिखाकर आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। उसके लिए उनसे महिलाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed