फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information about naturopathy was given to the students at Arogya Ayurveda Medical Center

Jind News: आरोग्यं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र पर विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में दी जानकारी

Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Information about naturopathy was given to the students at Arogya Ayurveda Medical Center
18जेएनडी11-आरोग्यं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र सेक्टर 9 में प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी लेते हुए
जींद। राजकीय महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने इंटर्नशिप कोर्स के तहत आरोग्यं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र सेक्टर 9 में प्राकृतिक चिकित्सा व योग विषयक प्रायोगिक शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और सीखा। आचार्य सूर्यदेव आर्य और उनके सहायक राजेश ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा की प्रमुख उपचार विधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चिकित्सा केंद्र में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन कर उनके उपयोग और लाभों को समझा।
महाविद्यालय से प्रो. शिवकुमार और प्रो. राहुल ने चिकित्सा केंद्र का दौरा किया और विद्यार्थियों के अनुभवों को जाना। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रायोगिक अनुभव विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ शैक्षणिक रूप से उपयोगी रहा, बल्कि उनके अंदर प्राकृतिक चिकित्सा और योग के प्रति रुचि और जागरूकता भी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed