फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indradev just remained kind to Narwana, the rest kept looking at the sky

इंद्रदेव बस नरवाना पर ही रहे मेहरबान, बाकी ताकते रहे आसमान

Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indradev just remained kind to Narwana, the rest kept looking at the sky
शहर के अर्बन इस्टेट की सूखी पड़ी गली। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पिछले कई दिनों से बरसात का इंतजार कर रहे जिले के लोगों को शनिवार को भी बारिश ने काफी धोखा दिया। शनिवार को आधे जिले में बारिश हुई जबकि आधा जिला सूखा ही रहा। नरवाना में 30 जून को सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश हुई थी, शनिवार को भी नरवाना में ही 75 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि उचाना में छह एमएम बारिश दर्ज हुई। पुरानी सब्जीमंडी से लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ शहर में बारिश हुई जबकि पुरानी सब्जीमंडी से लेकर पिंडारा की तरफ एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से धान की फसल पर असर पड़ रहा है। अब धान की फसल में पानी सूखने लगा है। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल सूखकर खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

नरवाना में शनिवार को बदरा जमकर बरसे। यहां पर 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। नरवाना में हुई बरसात के बाद पूरा नरवाना शहर जलमग्न दिखाई दिया। नरवाना में पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने के कारण यहां पर बारिश के कारण वाहन पानी में ही खड़े होते दिखाई दिए। हनुमान मंदिर के पास तो दो-दो फुट तक पानी भर गया। बस स्टैंड के सामने सड़क पर तीन-तीन फुट तक पानी भर गया। यहां कई दुकानों में भी पानी घुस गया। नरवाना ब्लॉक के किसानों के लिए यह बारिश आसमान से बरसने वाले सोने से कम नहीं रही। धान की रोपाई कर चुके किसानों के यह पानी अमृत बनकर बरसा है। वहीं धान की रोपाई शुरू करने वाले किसानों के लिए भी यह अच्छा मौका है। 30 जून को भी नरवाना में पूरे जिले में सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उस समय भी कई दिन बाद ही गलियों व सड़कों से पानी की निकासी हो सकी थी। वहीं उचाना में भी अच्छी बारिश हुई। यहां कहीं-कहीं अच्छी तो कहीं-कहीं बहुत कम बारिश हुई। उचाना में छह एमएम बारिश दर्ज की गई। गांव लोदर में थोड़ी सी ही बारिश से गांव की गलियों ने झील का रूप धारण कर लिया। गांव की गलियों में जलभराव हो गया। निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण गांव की गलियों, रिहायशी इलाकों में भी बारिश के पानी का जमाव होने के कारण झील जैसा नजारा उत्पन्न हो गया। लोदर गांव के निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव की गलियों में अधिक पानी होने से राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। गलियों की स्थाई रूप से पानी निकासी ना होने के कारण हर साल बरसात के मौसम में लोगों को जीना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

नरवाना से जींद के सब्जीमंडी मोड़ तक आते-आते खत्म हो गया बादलों का पानी
शनिवार को जिस प्रकार से बारिश हुई, उससे यह साफ पता चलता है कि नरवाना से जींद शहर के सब्जीमंडी मोड़ तक आते-आते बादलों का पानी खत्म हो गया। नरवाना में जमकर बारिश हुई जो जींद शहर तक पहुंचते-पहुंचते कम होती गई। जींद शहर के बीच में स्थित पुरानी सब्जीमंडी मोड़ से आगे पूर्व दिशा की तरफ एक भी बूंद पानी की नहीं गिरी। अर्बन इस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, बस स्टैंड, सफीदों रोड की तरफ एक बूंद भी बरसात की नहीं गिरी। यहां अन्य दिनों की तरह ही दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
शनिवार को अधिकतम तामपान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आर्द्रता 61 प्रतिशत व हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पिछले नौ दिनों से बादलों का आवागमन तो लगा हुआ था लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मौसम में बनी उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ था। शनिवार को दिन का आगाज आकाश में छाये आंशिक बादलों के साथ हुआ। दोपहर तक मौसम में जबरदस्त उमस बनी रही। बाद में आकाश में गहरे बादल छा गए और नरवाना तथा उचाना में बारिश हुई। हवा की गति तेज तथा ठंडी रही। इसके चलते अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। जिन लोगों को धान की रोपाई करनी है, वह बारिश के बाद ही धान की रोपाई करें। यदि बारिश कम हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
डॉ. राजेश कुमार , मौसम वैज्ञानिक, पांडु पिंडारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र

 गांव लोधर की गलियों में भरा बारिश का पानी। संवाद

गांव लोधर की गलियों में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed