{"_id":"65bfd747bd7369bd98089fc9","slug":"indias-competition-is-not-with-bjp-but-among-itself-brijendra-jind-news-c-199-1-jnd1001-112579-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनडीआईए का मुकाबला भाजपा से न होकर आपस में : बृजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएनडीआईए का मुकाबला भाजपा से न होकर आपस में : बृजेंद्र
Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी22: स्व. कुलदीप डूमरखा की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे सांसद
उचाना। केंद्र सरकार के पांच मांगे पूरी करने पर राजनीति छोड़ने के अरविंद केजरीवाल के बयान पर हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर हरियाणा में सार्थक होते तो वे उनकी बातों का जवाब देते। हरियाणा में उनके पास कुछ नहीं है। बृजेंद्र सिंह उचाना पुलिस थाना के सामने स्व. कुलदीप डूमरखा की पत्नी लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे थे।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विपक्ष के भाजपा पर लगाए जा रहे आरोप पर उन्होंने कहा कि ये मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जा चुका है। कोर्ट ने जवाब दायर करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का मुकाबला आज भाजपा से न होकर आपस में खुद से होकर रह गया है। पंजाब में भी वो कांग्रेस के साथ भिड़े हुए हैं, दिल्ली में भी कांग्रेस के साथ भिड़े हुए। बंगाल में आपस में इस गठबंधन में शामिल पार्टियां भिड़ रही हैं। इनकी समस्या भी ये है, इसलिए इस गठबंधन में बिखराव शुरू हो चुका है। जेजेपी के गठबंधन मजबूत होने के दावे करने पर सांसद ने कहा कि इस तरह की बातें आदमी जब करता है जब वो बिल्कुल सरेंडर कर दे। भाजपा के बड़े नेताओं, सीएम मनोहर लाल ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा प्रदेश में दस की दस सीट लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिन पर अब तक ईडी की कार्यवाही हुई है उनको कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। ये अगर केस गलत होते तो किसी कोर्ट से कभी तो राहत मिलती। इस अवसर पर जगदीप डूमरखा, हरदीप डूमरखा, संजीव डूमरखा कुमार अनिल, राकेश श्योकंद, डॉ. राजेश श्योकंद, पूर्व सरपंच रमेश खटकड़, कुलदीप काकड़ोद मौजूद थे।