फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   India Tibet Coordination Association boycotted Chinese goods

Jind News: भारत तिब्बत समन्वय संघ ने चीनी वस्तुओं का किया बहिष्कार

Mon, 13 Oct 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
India Tibet Coordination Association boycotted Chinese goods
13जेएनडी14 : राजेंद्र गुप्ता की फाइल फोटो।
नरवाना। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला के दिवाली पर संगठन ने कप्तान सिंह सोलंकी और हमेंद्र तोमर के निर्देशन में पूरे देशभर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोग चीनी लाइट, सजावटी सामान, पटाखे या कोई भी अन्य चाइनीज वस्तु न खरीदें। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चीन हमारे लिए लगातार खतरा बना हुआ है। उसने हमारे धार्मिक प्रतीक कैलाश मानसरोवर पर कब्जा किया हुआ है और कोरोना जैसी महामारी भी वही से फैली।
विज्ञापन

हमारे वीर जवान चीन की हर गतिविधि पर दिन-रात नजर रखे रहते हैं इसलिए अब समय है कि हम चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी अपनाओ का संदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरगढ़ वाला ने देशवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर अपने घर में माता पार्वती के नाम का एक दीपक अवश्य जलाएं और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति की प्रार्थना करें। उन्होंने कहा स्वदेशी बनो, देश को ऊंचा करो और दुश्मन को नीचा करो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed