फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indefinite strike of workers begins in protest against cancellation of registration

Jind News: पंजीकरण रद्द किए जाने के विरोध में मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of workers begins in protest against cancellation of registration
13जेएनडी06: मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे निर्माण मजदूर। संवाद
जींद। निर्माण मजदूरों ने भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मजदूरों का कहना है कि अगर समय रहते मांग पूरी नहीं हुई तो चार मार्च को श्रम मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से लाखों मजदूरों का पंजीकरण अस्थाई रूप से रद्द करने के खिलाफ धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान कश्मीर सिंह सेलवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बिना किसी छानबीन के श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूरों को एक झटके में बाहर कर दिया और लगभग एक लाख मजदूरों के पंजीकरण को रद्द कर दिया। इससे तमाम निर्माण मजदूरों में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों का रद्द किया गया पंजीकरण तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए और बकाया सुविधाओं की राशि बिना शर्त जारी की जाए। जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूरों के 90 दिन के काम की जांच का अधिकार यूनियनों को भी दिया जाए। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाई जाए। मजदूरों की वर्षों से लंबित विभिन्न तरह की कल्याणकारी सुविधाओं की राशि जारी करवाई जाए।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र की वजह से श्रमिकों के पंजीकरण व सुविधाओं के आवेदनों में बड़ी समस्या आ रही है। इसलिए परिवार पहचान पत्र की शर्त खत्म की जाए। एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रैप 4 निर्वाह भत्ता योजना की तिथि बढ़ाई जाए। शहर में लेबर चौक पर शेड बनवाया जाए। मजदूरों की दिहाड़ी करने के मामलों के निपटारे के लिए जिलास्तर पर मजदूर संगठनों को शामिल कर निगरानी कमेटी गठित की जाए। इस अवसर पर जिला कैशियर संदीप जाजवान, जींद ब्लॉक के प्रधान जोगिंद्र, मुकेश देवी, बिमला, रविंद्र, बिट्टू, दीनदयाल, भीम, पालाराम, रामदास, राजेश बराह खुर्द, इंद्र सिंह, कश्मीर, सुनील, दिनेश और शेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed