फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Increased sales of mother's idol, dress, chunri and kalash

Jind News: मां की मूर्ति, पोशाक, चुनरी और कलश की बढ़ी बिक्री

Tue, 01 Oct 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Increased sales of mother's idol, dress, chunri and kalash
30जेएनडी20: माता की पूजा अर्चना के सामान से सजा बाजार व खरीददारी करती युवती। संवाद
जींद। नवरात्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके चलते शहर के बाजारों में नवरात्र को लेकर माता की मूर्ति, चूनरी, प्रसाद, कलश, पंचमेवा, अखंड ज्योत व आसन से बाजार सजे हुए हैं। श्रद्धालु भी बाजारों में पिछले दो से खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा मंदिरों को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। तीन अक्तूबर को प्रथम नवरात्र है। मंदिरों में भी कार्यक्रम के अनुसार तैयारी चल रही है। बाजार में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ पोशाक, पूजन सामग्री तथा कलश की खरीदारी हो रही है। श्रद्धालु सुंदर पोशाक से मैया की मूर्तियों को सजाना चाहते हैं। प्राचीन भूतेश्वर मंदिर के पुजारी ललन त्रिपाठी ने बताया कि मां दुर्गा के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा बढ़ रही है। नवरात्र से पहले बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहक ही नहीं, व्यापारियों ने भी दुकानों को सामान से सजाना शुरू कर दिया है। देवी मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्र में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखें तो देवी प्रसन्न होती हैं। उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन


पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी

पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप, बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रहे हैं। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सजने लगी हैं। इस बार माता की पूजा-अर्चना के सामान के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं है।

30जेएनडी20: माता की पूजा अर्चना के सामान से सजा बाजार व खरीददारी करती युवती। संवाद

30जेएनडी20: माता की पूजा अर्चना के सामान से सजा बाजार व खरीददारी करती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed