{"_id":"5ea9bbc98ebc3e906700ad76","slug":"increased-congestion-on-roads-even-after-lockdown-danger-of-spreading-corona-infection-jind-news-rtk5529121169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर बढ़ी भीड़, कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर बढ़ी भीड़, कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा
विज्ञापन
वाहनों की जांच करती पुलिस।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को देखकर लगता है कि जींद शहर में लॉकडाउन केवल कागजों तक सीमित है, धरातल पर उसका पालन नहीं हो रहा है। बैंकों, किताबों तथा किराना की दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद वह शारीरिक दूरी का पालन करवाने में असमर्थ है। इस प्रकार प्रशासन की ढील लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। शहर में नाकों पर पुलिस कर्मचारी तो मौजूद हैं, लेकिन वे वाहनों का आवागमन रोक पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हैं। जींद शहर में इसका पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। शाम छह बजे के बाद दुकानों के बंद हो जाने से कुछ लगता है कि लॉकडाउन है। इसके अलावा रविवार को तो लॉकडाउन का पूरा पालन होता है। अन्य दिनों में लॉकडाउन का पालन बहुत कम हो रहा है। किराने की दुकानों पर आम दिनों की तरह भीड़ लगती है। इसी प्रकार बैंकों के आगे भी लोग बड़ी संख्या में जमा रहते हैं और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। गोहाना रोड पर स्थित एक बुक स्टॉल मालिक के खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है, फिर भी दुकान के बाहर शारीरिक दूरी का पालन किए बिना लोग खड़े रहते हैं।
एक मिनट में निकलते 100 से ज्यादा वाहन
अमर उजाला टीम ने सफीदों गेट, गोहाना रोड, देवीलाल चौक, पटियाला चौक का बुधवार को मुआयना किया। यहां पर खड़े होकर जब एक मिनट तक वाहनों को गिना तो पता चला कि 100 से अधिक वाहन निकले। इससे साफ है कि शहर में बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं। इतनी संख्या में वाहनों का आना-जाना लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाना है।
विज्ञापन
वाहन चालकों पर की जाएगी सख्ती
बिना परमिशन के या बिना जरूरी कार्य के बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों इस संबंध में सख्त आदेश दिए गए हैं कि बिना जरूरी कार्य के लोगों से जाने से रोकें। सभी दुकानों से सख्त हिदायत दी गई हैं कि उनकी दुकान के आगे शारीरिक दूरी का सही पालन नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का हर हाल में पालन करवाया जाएगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।

सब्जी की रेहड़ी पर जुटी भीड़- फोटो : Jind