फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inauguration of radio station in jail, prisoners' favorite tunes will echo

Jind News: जेल में रेडियो स्टेशन का आगाज, बंदियों के मनपसंद तराने गूंजेंगे

Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of radio station in jail, prisoners' favorite tunes will echo
जींद। जिला जेल में रेडियो स्टेशन का आगाज हो गया है। इसके बाद अब बंदी अपने मनपसंद के गाने सुन सकेंगे। डाॅ. वर्तिका नंदा संस्थापक तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से जेल रेडियो के लिए प्रशिक्षित की गईं महिला बंदियों को रेडियो जॉकी के रूप में शामिल किया है। साथ ही रेडियो स्टेशन को बंदियों के लिए पूर्णरूप से चालू कर दिया गया। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जेल रेडियो का हर रोज तीन घंटे का प्रसारण किया जाएगा। इसमें सात अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें शिक्षा और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष अहमियत दी जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. वर्तिका नंदा ने बताया कि अब महिला बंदी भी रेडियो जोकी बनेंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी। वे प्रेरक कहानियां भी सुनाएंगी। महिला बंदी और उनके बच्चे भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे। बंदियों को राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करने पर भी जोर होगा। देश की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के कार्यक्रम भी नियमित तौर पर बनाए जाएंगे। यह देश का इकलौता ब्रॉडकास्ट है, जो जेल सुधार के सिए समर्पित है। रेडियो पर हरियाणा के लोकगीत खास तौर से लोकप्रिय हैं। जेल में अन्य बंदी भी पर्ची के माध्यम से अपनी फरमाइश कर अपनी पसंद के गाने भी सुन सकेंगें।
विज्ञापन

आगरा जेल से हुई थी जेल रेडियो की शुरूआत
जेल रेडियो के स्टूडियो को आज बंदियों के लिए बनाए पोस्टर्स से सजाया गया था। अधीक्षक जेल संजीव कुमार ने डाॅ. वर्तिका नंदा का जिला जेल जींद पर पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा जेल रेडियो की संकल्पना डाॅ. वर्तिका नंदा ने की है। वर्ष 2019 में तिनका-तिनका फाउंडेशन ने जिला जेल आगरा में जेल रेडियो स्थापित किया गया था। हरियाणा जेल रेडियो उन्हीं की संकल्पना पर आधारित है, जिसके लिए जेल विभाग की तरफ से उनका आभार भी व्यक्त किया। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने 16 जनवरी 2021 को पानीपत में राज्य के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में जेल रेडियो को तीन चरणों में शुरू किया गया है। पहले चरण में तीन जेलें शामिल थी। जिसमें जिला जेल पानीपत, जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला। दूसरे चरण में जिला जेल करनाल, जिला जेल रोहतक, जिला जेल गुरुग्राम और केंद्रीय जेल हिसार शामिल हैं। तीसरे चरण में पांच जेलों का चयन किया गया। जिनमें जिला जेल सिरसा, सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर हैं।


सात पुरुष बंदियों और चार महिला बंदियों का चयन
जिला कारागार में गत एक जनवरी को डाॅ. वर्तिका नंदा के सहयोग से जेल के बंदियों के लिए जेल रेडियो की शुरुआत की गई थी। जेल रेडियो का मकसद बंदियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, रेडियो स्किल से जोड़ना, उनमें अवसाद की कमी लाना और उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना है। डाॅ. वर्तिका नंदा ने समय-समय पर जेल के बंदियों का ऑडिशन लिया। बाद में सात पुरुष बंदियों और चार महिला बंदियों का चयन किया गया। इसके बाद इन बंदियों को रेडियो जॉकी के तौर पर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed