फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the village of Karsola, childhood is nurtured within the confines of discipline.

Jind News: गांव करसोला में अनुशासन की चहारदीवारी में पलता है बचपन

Sat, 13 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the village of Karsola, childhood is nurtured within the confines of discipline.
13 जुलाना 01: करसोला गांव का राजकीय स्कूल, जहां पढ़कर युवा कर रहे देश सेवा। संवाद
कर्मवीर
विज्ञापन

जुलाना। गांव करसोला शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों के साथ अपनी गौरवशाली सैनिक परंपरा को भी बनाए रखा है। गांव के कई युवा भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में सेवा देकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। यही कारण है कि करसोला को क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत गांव के रूप में जाना जाता है।
महावीर चक्र विजेता फतेह सिंह लाठर की जन्मभूमि करसोला ने देश को समय-समय पर कई वीर सपूत दिए हैं। गांव की यही परंपरा आज भी आगे बढ़ रही है। गांव के कई युवा सेना की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं। इनमें से कई युवा अधिकारी बनकर अपनी जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं जिससे गांव का गौरव और बढ़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करसोला में बचपन से ही युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए जाते हैं। गांव का माहौल युवाओं को सेना में भर्ती होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि हर वर्ष युवा सेना की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सैनिक परंपरा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वायु सेना में सेवा देना जीवन का गौरवपूर्ण अनुभव रहा है। उन्हें खुशी है कि आज भी करसोला के युवा देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए सेना में भर्ती होकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।-जगबीर सिंह लाठर (वायु सेना से सेवानिवृत्त)
बाक्स
वर्दी पहनकर देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। करसोला के युवाओं में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है और यही उन्हें सेना की ओर प्रेरित करती है।-मोहित लाठर (वायु सेना में कार्यरत)

बाक्स
देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना गर्व की बात है। गांव से निकलकर राष्ट्र सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है और वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक युवा सेना में जाएं।-सुरेंद्र जांगड़ा (भारतीय नौसेना में कार्यरत)
बाक्स
करसोला के युवाओं में अनुशासन और मेहनत की कमी नहीं है। यदि युवा लक्ष्य बनाकर तैयारी करें तो वे सेना और अन्य क्षेत्रों में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।- अशोक लाठर ग्रामीण।


गांव की सैनिक परंपरा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। युवा न केवल देश की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि करसोला का नाम भी पूरे देश में सम्मान के साथ स्थापित कर रहे हैं।-प्रदीप नागर, बीएसएफ में कार्यरत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed