फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the Under-19 Kho-Kho competition, the team of Jind stood first and the team of Uchana stood second.

अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में जींद की टीम प्रथम व उचाना की टीम रही दूसरे स्थान पर

Sat, 10 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the Under-19 Kho-Kho competition, the team of Jind stood first and the team of Uchana stood second.
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में जींद की टीम ने प्रथम व उचाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में जींद की टीम ने प्रथम व जुलाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 आयु वर्ग में जींद की टीम ने प्रथम व उचाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 वॉलीबाल में अंडर-14 में प्रथम अलेवा व दूसरे स्थान पर नरवाना रहा। अंडर-17 में अलेवा प्रथम व जींद दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में जींद प्रथम व अलेवा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 फुटबॉल में जुलाना प्रथम व उचाना दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में जुलाना प्रथम व नरवाना दूसरे स्थान पर रहा। थ्रो अंडर-19 में जींद प्रथम व अलेवा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में जींद प्रथम व सफीदों दूसरे स्थान रहा। अंडर-14 में जींद प्रथम व सफीदों दूसरे स्थान रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने शिरकत की और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, अपनी कमियों को दूर करते हुए लगातार मेहनत करनी चाहिए। खेल विद्यार्थियों के जीवन का अहम हिस्सा है। खेलने से शरीर मजबूत बनता है और प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आता है और आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान है। लड़कों के साथ लड़कियां भी खेलकूद में आगे बढ़ रही हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि बेटियों को भी बेटों के समान पढ़ाई व खेलकूद के अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed