फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   in the second meeting og the cabinet, many demands of jjps manifesto will be fulfilte: ajay

कैबिनेट की दूसरी बैठक में जेजेपी घोषणा पत्र की कई मांगें होंगी मंजूर : अजय

Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
in the second meeting og the cabinet, many demands of  jjps manifesto will be fulfilte: ajay
कैबिनेट की पहली बैठक में दुष्यंत चौटाला के प्रतियोगी परीक्षा का सेंटर 50 किलोमीटर के अंदर बनाने की घोषणा को पूरा करने का काम किया गया था। अब कैबिनेट की दूसरी बैठक में प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने व पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य घोषणाओं पर काम किया जाएगा, जो जजपा के घोषणा पत्र में शामिल हैं। उक्त बात स्थानीय भगवान परशुराम धर्मशाला में जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान जेजेपी संस्थापक एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति के हर अच्छे व बुरे दौर में उचाना हलके के लोगों ने जो उनके परिवार का साथ दिया है उसका अहसान परिवार कभी नहीं उतार सकता। हर वर्ग ने दुष्यंत का साथ दिया है। दुष्यंत उस पर खरा उतरेगा। उचाना हलके के लोग जौहरी हैं और जौहरी को हीरे की परख होती है। विधानसभा चुनाव में उचाना की जनता ने दुष्यंत को रिकॉर्ड मत से जीत दिलाकर उन लोगों को यह बता दिया है कि दुष्यंत बाहरी नहीं बल्कि अपना है जो चुनाव में दुष्यंत को बाहरी बता कर भ्रामक प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि 14 साल तक सत्ता से दूर रहने के बाद भी संगठन को मजबूत किया। 11 महीने पहले बनी पार्टी की चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हुई। जींद उपचुनाव हो या लोकसभा चुनाव जेजेपी की चर्चा रही। अब विस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उनकी गैर मौजूदगी में जिस तरह से काम किया है वह काबिलेतारीफ है। इस मौके पर सतविंद्र राणा, जगदीश सिहाग, विश्ववीर नंबरदार, जोरा डूमरखां, बलराज श्योकंद, महेंद्र लोधर, सिक्कम सफा खेड़ी, वीरेंद्र कौशिक, रणबीर श्योकंद, मनोज शर्मा, सूरजमल ग्रोवर, भलेराम श्योकंद, मनोज चहल, नसीब घसो, राजबीर अलेवा, ओमदत्त डाहोला, भूरिया श्योकंद, महीपाल खेड़ी मंसानिया, राजीव डूमरखां, मनिंद्र एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय चौटाला के कार्यक्रम में सरकारी भजन पार्टी ने सजाई महफिल
रविवार को मीटिंग में पहुंचे अजय चौटाला के कार्यक्रम में लोग उस समय हैरान रह गए, जब जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय की भजन पार्टी मनोरंजन करती नजर आई। लोगों ने कहा कि यह सरकार का असर है कि अजय चौटाला किसी सांविधानिक पद पर नहीं होने के बावजूद उनके कार्यक्रम में सरकारी भजन पार्टी प्रस्तुति दे रही है। यह आयोजन चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि डीआईपीआरओ कार्यालय के अधिकारी विधायकों की मीटिंग को भी कवर नहीं करते, लेकिन रविवार को जेजेपी की मीटिंग में में लोगों का मनोरंजन सरकारी पार्टी द्वारा किया गया। वहीं इस मामले में डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जब उन्हें उस कार्यक्रम में विभाग की भजन पार्टी को देखा तो उन्हें तुरंत वहां से भेज दिया था। वहां विभाग का अपना कार्यक्रम था और अजय चौटाला के आने से पहले ही पार्टी वहां से लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed