फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   in the panchayat convened to settle the dispute, poeple of one party attached the father and son with aticks

विवाद निपटाने के लिए बुलाई पंचायत में एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
in the panchayat convened to settle the dispute, poeple of  one party attached the father and son with aticks
विवाद सुलझाने को लेकर बुलाई गई पंचायत में एक पक्ष द्वारा लाठी-डंडों से किए गए हमले में घायल इंद्र - फोटो : Jind
दस दिन पहले ढाणी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई थी। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर पुलिस ने समय दिया हुआ था। मंगलवार को दोनों पक्षों की गांव में ही पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए। इंद्र सिंह और उसके दो बेटों विशाल व विकास को चोटें आई हैं। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि दस दिन पहले गांव के ही व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। पुलिस में दोनों पक्षों को समझौते के लिए समय दिया हुआ था। उसने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के 10-12 लोगों ने उन पर लाठी और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह खुद व उसका भाई विकास और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। विशाल ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed