फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the name of sending abroad, a person was cheated of seven and a half lakh rupees

विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से पौने सात लाख रुपये ठगे

Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
In the name of sending abroad, a person was cheated of seven and a half lakh rupees
अलेवा। अलेवा निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के तलवाड़ा सिंचाई विभाग में कार्यरत कार्यकारी अभियंता व उसके एक साथी ने पौने सात लाख रुपये हड़प लिए। अलेवा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलेवा निवासी राजेंद्र ने कहा कि उसका साला बलजीत पंजाब पुलिस में कार्यरत है और मोहाली रहता है। वह अपने साले बलजीत के पास मोहाली में आता-जाता था। बलजीत के पास पंजाब के तलवाड़ा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतबीर का भी आना-जाना था। सतबीर ने राजेंद्र से कहा कि उसका बेटा यूक्रेन में काम करता है। वह भी अपने बेटे को वहां भेजा सकता है। राजेंद्र ने कहा कि वह सतबीर की बातों में आ गया। सतबीर ने उससे कहा कि भंभेवा निवासी सुनील उसको वहां भेजने की पूरी प्रक्रिया बता देगा। दोनों ने मिलकर राजेंद्र से छह लाख 75 हजार 500 रुपये अलग-अलग तिथियों में ले गए और उसके बेटे को विदेश भी नहीं भेजा।
विज्ञापन

इसमें से काफी पैसे राजेंद्र ने उन्हें नकद दे दिए और कुछ उनके खातों में डाल दिए। राजेंद्र ने कहा कि आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने आनाकानी की और उसे धमकी दी। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर सतबीर और सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed