फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the month of May, the electricity corporation caught 244 cases of electricity theft

मई माह में बिजली निगम ने बिजली चोरी के 244 मामले पकड़े

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the month of May, the electricity corporation caught 244 cases of electricity theft
बिजली निगम कार्यालय का फोटो। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए निगम का छापेमारी अभियान जारी है। इसके तहत मई माह में सबसे अधिक 244 बिजली चोरी के मामले जिले में पकड़े गए। इसमें अकेले जींद सर्कल में निगम की टीमों ने सबसे अधिक 154 बिजली चोरी के मामले पकड़े। जींद से निगम अब कि बिजली चोरों से 32.95 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर चुका है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में लाइन लॉस अधिक होने के चलते निगम की कई टीमों ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया था, जिसके तहत जींद, नरवाना व सफीदों खंड में छापेमारी की गई। बिजली चोरी के मामले में जींद सर्कल नंबर वन पर है। जींद सर्कल में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें 154 बिजली चोरी करने वालों पर 32.95 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दूसरे नंबर पर नरवाना सर्कल में 58 बिजली चोरी करने वालों पर 19.84 लाख जुर्माना लगाया गया। हालांकि बिजली चोरी के सबसे कम मामले सफीदों सर्कल में हैं। इसमें कुल 32 लोग एक माह में बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनपर 4.27 लाख रुपये जुर्माना किया गया। बिजली निगम ने बिजली चोरी करने वालों को पकडने के लिए लगातार अभियान चलाया हुआ है। अब तक मई माह में पकड़े गए चोरी के मामले व उससे पहले पकड़े गए बिजली चोरों द्वारा कुल 80.25 लाख रुपये जुर्माने के रूप में जमा करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed