फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the midst of corona infection, doctors kept OPD closed in the district, troubled patients

कोरोना संक्रमण के बीच जिले में चिकित्सकों ने बंद रखी ओपीडी, परेशान रहे मरीज

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the midst of corona infection, doctors kept OPD closed in the district, troubled patients
जींद। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी चिकित्सकों ने मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद रखी। संक्रमण के बीच इस तरह चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में केवल दंत विभाग के चिकित्सकों ने ओपीडी की। इसके अलावा इमरजेंसी, गाइनी और पोस्टमार्टम के लिए भी चिकित्सकों ने सेवाएं दी। अब एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 13 जनवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 14 जनवरी को जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। चिकित्सकों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने कहा कि सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है, जो कि अन्य चिकित्सकों के हकों पर कुठाराघात है। इसके अलावा एसोसिएशन की स्पेशलिस्ट डॉक्टर का कैडर बनाने, पीजी डिग्री में 40 प्रतिशत सीट रिजर्व करने की मांग कर रही है। 12 दिसंबर को स्वास्थ्यमंत्री ने उनकी मांगें मानते हुए जल्द इस बारे में पत्र जारी करने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उपप्रधान डॉ. रघुबीर पूनिया ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारी अपने फायदे के लिए उनकी फाइलों को अटकाए हुए हैं, जबकि सरकार समाधान करना चाहती है। इसी कारण मजबूरी में चिकित्सकों को हड़ताल करनी पड़ी। सहसचिव डॉ. राजेश भोला ने कहा कि यदि 13 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 14 जनवरी से वह पूरी तरह से हड़ताल करेंगे। इसमें गाइनी, इमरजेंसी सेवाएं तथा पोस्टमार्टम भी नहीं किया जाएगा। इस दौरान डॉ. अरुण, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. संदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed