फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the matter of social boycott, picketing continues outside the mini secretariat

सामाजिक बहिष्कार के मामले में लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी

Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the matter of social boycott, picketing continues outside the mini secretariat
जींद। खापड़ गांव में सामाजिक बहिष्कार करने के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को 49वें दिन भी लघु सचिवालय के बाहर दिनेश खापड़ की अध्यक्षता में धरना जारी रहा। पीड़ितों ने कहा कि हम गांव में शांति स्थापित करने में सहयोग करेंगे, लेकिन सामाजिक बहिष्कार करने वाले आरोपियों के साथ समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन

धरना संचालक दिनेश खापड़ ने बताया कि गांव खापड़ में 27 अगस्त को एक नाबालिग बच्चे को पीटा गया था। उस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद आरोपियों ने गांव में पंचायतें की थी और पीड़ित पक्ष पर समझौते के लिए दबाव बनाया था, लेकिन पक्ष ने समझौता करने से मना किया। इसके बाद गांव में सवर्ण समाज के लोगों ने पंचायत करके चार सितंबर को अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया। छात्तर गांव में सामाजिक बहिष्कार करने वाले 23 आरोपियों पर 13 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज हुआ था, अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके चलते उनके समाज के लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed