फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the Hindi paper of class 12th, students got slips on the first day, 17 UMCs were made

12वीं कक्षा के हिंदी पेपर में पहले दिन विद्यार्थियों के पास मिली पर्ची, 17 यूएमसी बनाए गए

Wed, 30 Mar 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
In the Hindi paper of class 12th, students got slips on the first day, 17 UMCs were made
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट पर खड़े लोग। - फोटो : Jind
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर लिया गया। पहले दिन विद्यार्थियों के पास पर्ची व अन्य सामग्री मिली। इसमें 17 विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई। वहीं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-2 (बी)परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द की गई है। इसके अलावा ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन अध्यपकों को कार्यभार मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पहले दिन 12वीं के बच्चों की हिंदी की परीक्षा बोर्ड द्वारा ली गई। जिलेभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई गई। हिंदी की परीक्षा में 17 यूएमसी बनाए गए। यह यूएमसी भी उन परीक्षार्थियों के बनाए गए हैं जो फ्लाइंग टीम की चेकिंग के दौरान सामने आए हैं। इन परीक्षार्थियों पर से टीम द्वारा पर्ची या अन्य सामग्री मिली है। यह 17 यूएमसी जुलाना में बनाए गए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हुए थे लेकिन उसके बाद भी कुछ फोटोस्टेट की दुकानें खुली देखी गई। परीक्षा केंद्र के बाहर लोगों की भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

समूह में खड़े लोग, रोकने वाला कोई नहीं
जिन स्कूलों में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाए गए थे उनके आसपास धारा 144 लगाई गई थी ताकि परीक्षा केंद्र के नजदीक कोई अन्य व्यक्ति खड़ा नहीं हो सके। समूह में चार-पांच लोगों के एक साथ खड़ा होने पर पूरी तरह से पाबंदी थी लेकिन इसका कोई खास असर लोगों पर देखने को नहीं मिला। कई परीक्षा केंद्रों के बाहर लोग इसी प्रकार खड़े देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अध्यापक ड्यूटी से मुक्त किए
उडनदस्ते ने जुलाना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा नकल के 17 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद टीम जुलाना के अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक जुलाना-3 (बी-1) में तैनात सुपरवाइजर रामेश्वर दत्त पांडे प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-1 (बी-1) में तैनात सुपरवाइजर सुषमा प्रवक्ता भौतिकी व मंजू प्रवक्ता इतिहास को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-2 (बी)परीक्षा केंद्र की बुधवार की परीक्षा रद्द की गई है।
दसवीं के पेपर आज से
वीरवार से 10वीं की बोर्ड की परीक्षा शुरू होंगी। पहले दिन सामाजिक विज्ञान का पेपर लिया जाएगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले ही पहुंचना होगा ताकि वह सीटिंग प्लान देख सके और उसके बाद बैठकर आराम से परीक्षा दे सके। परीक्षा समय के बाद अगर कोई परीक्षार्थी आता है तो उसके केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
बोर्ड पर अनियमितताएं के लगाए आरोप
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजबीर रेढू ने बोर्ड पर ऑब्जर्वर की ड्यूटी में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वर की ड्यूटी का मैसेज परीक्षा शुरू होने से चंद घंटे पहले आया जबकि यह एक दिन पहले आना चाहिए। ऑब्जर्वर की ड्यूटी के लिए 28 या 29 मार्च को सुबह मैसेज दिया जाना चाहिए था, अचानक परीक्षा के दिन वह भी चंद घंटे पहले ड्यूटी लगाना तर्क संगत नहीं है।

परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर उड़नदस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन 17 नकल के मामले पकड़े गए हैं जबकि ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन अध्यापकों को ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है।
-मदन चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed