फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In terms of earnings, Jind Roadways Depot slipped from sixth place to 16th place

कमाई के मामले में छठे पायदान से खिसककर 16वें स्थान पर पहुंचा जींद रोडवेज डिपो

Mon, 23 Aug 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
In terms of earnings, Jind Roadways Depot slipped from sixth place to 16th place
बस स्टैंड परिसर में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : Jind
रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 22 अगस्त को पूरे दिन तक महिलाओं के लिए निशुल्क बस चलाई गई। जिस भी रूट पर महिला यात्रियों की भीड़ होती थी डिपो महाप्रबंधक द्वारा बस को भेज दिया जाता था। 21 व 22 अगस्त को महिलाओं के लिए 36 घंटे फ्री बस चलाने के कारण डिपो की आमदनी पर काफी असर पड़ा है। आमदनी के मामले में जींद डिपो पहले जहां छठे पायदान पर था, वहीं अब 16वें पायदान पर खिसक गया है। ऐसे में अब डिपो फिर से कमाई के मामले में बेहतर रैंकिंग हासिल करने की कोशिश करेगा। पिछले महीने डिपो की औसतन कमाई 11 लाख रुपये से अधिक थी। हर रोज डिपो की बसें साढ़े 38 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती थीं। रोडवेज निदेशालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार एक अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक डिपो की औसतन कमाई आठ लाख 30 हजार रुपये रही। वहीं रिसिप्ट 30.59 रुपये प्रति किलोमीटर है। केएमपीएल 4.82 पैसे प्रति लीटर है। अब डिपो फिर से कमाई के लिस्ट में ऊपर जाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन

कमाई के मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे
निदेशालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार एक अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक कमाई के मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे रहा है। इसके बाद क्रमश: पानीपत, सिरसा, हिसार, दिल्ली, रोहतक, करनाल, कैथल, यमुनानगर, रेवाड़ी, पंचकूला, नारनौल, पलवल, फतेहाबाद व गुरुग्राम तथा जींद का नंबर आता है।
विज्ञापन

डिपो कमाई के मामले में आगे आने की कोशिश करेगा
निदेशालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार डिपो कमाई के मामले में 16वें पायदान पर खिसक गया है। पहले डिपो कमाई के मामले में छठे स्थान पर था। अब डिपो कमाई के मामले में ऊपर आने की कोशिश करेगा, जिससे यात्रियों को भी बेहतर सुविधा दी जा सके। -गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed