फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Bighana village, dirty water filled the street for the last seven months, anger among villagers

बिघाना गांव में पिछले सात महीने से गली में भरा गंदा पानी, ग्रामीणों में रोष

Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In Bighana village, dirty water filled the street for the last seven months, anger among villagers
जींद। बिघाना में हनुमान गली में पिछले सात महीने से गंदा पानी भरा है। जहां पर गंदा पानी भरा है, वहीं पर पेयजल सप्लाई के मेन होल बने हुए हैं। इससे गंदा पानी पेयजल की पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में जा रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा सरपंच, बीडीपीओ और जिला पंचायत अधिकारी को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने सीएम विंडो में भी इसकी शिकायत दी है। बिघाना गांव निवासी मोहित शर्मा, रविंद्र, मोनू, सतबीर, दर्शन, पप्पू, संतोष, कमलेश व कृष्णा ने कहा कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य गली में पिछले सात महीने से गंदा पानी भरा हुआ है। तीन मुख्य गली यहां से निकलती हैं, जो गांव के जलघर, स्कूल तथा पशु अस्पताल की तरफ जाती हैं। यहां रहने वाले लोगों का जीवन नरक से भी बदतर हो गया है। क्योंकि हर समय गंदा पानी जमा रहने से बदबू उठती रहती है तो साथ ही मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। इससे बीमारी का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

गंदा पानी पेयजल की सप्लाई वाली पाइप लाइन में जा रहा है। जब भी पेयजल की सप्लाई आती है तो आधे घंटे तक गंदा पानी आता है। इसके बाद साफ पानी आता है लेकिन यह भी पीने योग्य नहीं रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बीडीपीओ अलेवा से लेकर डीडीपीओ और डीसी को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की गई है। एक महीने पहले बीडीपीओ ने मौका निरीक्षण किया था। लेकिन समाधान अभी तक भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसका समाधान के लिए या तो गली को ऊंचे उठाया जाए या फिर 100 मीटर की पाइप लाइन दबाकर इस पानी की निकासी तालाब में करवाई जाए। इससे उनकी समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ को दोबारा से निरीक्षण करने के लिए कहा जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का उचित समाधान करवाया जाएगा। पानी निकासी का स्थायी इंतजाम करवा दिया जाएगा।
- डॉ. राजेश खोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed