फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In advertisement, middlemen met with CA of Marketing Board

Jind News: विधायक की अगुवाई में मार्केटिंग बोर्ड के सीए से मिले आढ़ती

Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
In advertisement, middlemen met with CA of Marketing Board
15जेएनडी27-सीए मार्केटिंग बोर्ड से मिलते हुए विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में उचाना के आढ़ती
उचाना। उचाना की कपास मंडी, फायर ब्रिगेड के पास बनी अतिरिक्त मंडी में सभी किस्त भरने के बाद भी आढ़तियों को मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। बीते 15 सालों से निरंतर आढ़ती इस मांग को लेकर प्रशासन तक से मिल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अब आढ़ती उचाना विधायक देवेंद्र अत्री से आस है कि वह इस मांग को पूरा करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को मार्केटिंग बोर्ड के सीए (मुख्य प्रशासक) मुकेश कुमार आहूजा से विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में आढ़तियों का प्रतिनिधि मंडल पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य कार्यालय में मिला।
विज्ञापन

इनेलो सरकार में कपास मंडी का उद्घाटन तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। यहां पर 2005 के बाद दुकानों के प्लॉटों को खुली बोली पर आढ़तियों ने खरीद के बाद दुकानों का निर्माण किया। कुछ सालों के बाद किश्त भरने के बाद जब आढ़ती अपने नाम दुकानों की रजिस्ट्री कराने लगे तो उनके नाम दुकानों की रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड द्वारा निर्धारित राशि पर जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने को कम करने की मांग निरंतर 15 सालों से आढ़ती करते आ रहे हैं। पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मांग करने के साथ-साथ कांग्रेस के राज में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा से भी आढ़ती मिले थे, लेकिन आज आढ़तियों की मांग ज्यों की त्यों हैं।

प्रधान विकास पंघाल ने बताया कि जो जुर्माना मार्केटिंग बोर्ड द्वारा लगाया गया है जो कम से कम करने की मांग आढ़ती कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में आढ़तियों की बैठक सीए मार्केटिंग बोर्ड से हुई। विधायक के प्रयासों से अपनी बात को सीए के समक्ष आढ़तियों ने रखा। विधायक देवेंद्र अत्री ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के सीए मुकेश कुमार आहूजा से आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाई। आढ़तियाें की जो-जो मांगे थी उनको लेकर अवगत करवाया। जल्द जो जो मांगे है वह पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed