फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   IMT will be established in 1225 acres near Khatkar: Deputy Chief Minister

खटकड़ के पास 1225 एकड़ में स्थापित होगी आईएमटी : उपमुख्यमंत्री

Sat, 03 Feb 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
IMT will be established in 1225 acres near Khatkar: Deputy Chief Minister
03जेएनडी04-पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला। संवाद
जींद/उचाना। आने वाले दिनों में उचाना औद्योगिक हब बनेगा। पदमा योजना का हमारा जो सपना था कि ब्लॉक सी, डी के तहत इंडस्ट्री को बेहतर तरीके से लाकर नए उद्योग स्थापित करें, वह साकार होने की ओर है। पदमा योजना के तहत उनकी सरकार ने प्रदेश में 9 जगह प्रपोजल अपलोड किए थे। किसानों ने 152-डी, जम्मू-कटड़ा रोड के जामनी गांव के पास इंडस्ट्रीज के लिए 3 हजार एकड़ जमीन का पोर्टल पर आवेदन अपलोड किए हैं। अंबाला आईएमटी के लिए 1600 एकड़ का प्रपोजल, खटकड़ में आईएमटी के लिए 750, 475 एकड़ के दो अलग-अलग प्रपोजल आए हैं। वह कमेटी ऑफ सेक्रेटरी से कहेंगे कि बातचीत करके नए इंडस्ट्रीज एरिया को लेकर अगला कदम उठाएं। उचाना के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

विपक्ष के ईडी का दुरुपयोग करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग ये बताएं कि डॉ. अजय चौटाला, ओमप्रकाश चौटाला को सलाखों के पीछे सीबीआई ने डाला था तो क्या वो तंत्र ठीक था। अजय चौटाला हरियाणा सरकार के सदस्य भी नहीं थे, सांसद थे। जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो पूरे देश के राज नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। इन वाले (विपक्षी नेता) केसों में तो पैसा भी है, सबूत भी मिले हैं, गड़बड़ भी है। इसके बावजूद भी अपने आप को निर्दोष कहते हैं।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र के गठबंधन को लेकर कंडम सूची में दुष्यंत का नाम आना बाकी के बयान पर कहा कि मैं तो 35 वर्ष का हूं और वो 80 के आसपास पहुंच गए हैं। 35 का कंडम होता है या 80 का। ये तो आप देखो। ये सारे लोग वो है जो 60 से ऊपर के हैं। सबको ये डर है कि खुद तो शायद रिटायर्ड पर आ लिए और छोरे काम नहीं कर पा रहे। किसी तरह दुष्यंत को दोषी बना दो। मुझे दस साल एक्टिव राजनीति में हो गए। एक उद्देश्य से हर वर्ग के लिए काम किया हूं। मुझे किसी से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है। जो इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं कि कंडम है, उनको शारीरिक और मानसिक उपचार अस्पतालों में करवाना चाहिए। वो उम्र के साथ कंडम होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

उचाना से ही लडूंगा चुनाव

कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो गुट सामने आ गए। एसआरके, बापू-बेटा गुट। दोनों गुटों में जिस तरह की तकरार चल रही है उसमें उनके बड़े नेता रोक नहीं पा रहे हैं। ये अंतिम चुनाव कांग्रेस का साबित होगा। इस चुनाव में कांग्रेस का खात्मा होना तय है। उचाना से चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उचाना से ही चुनाव लडूंगा, यह बात वह कई बार पहले भी कह चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed