{"_id":"65b0015adf87ef79cb05c997","slug":"impersonated-as-an-expert-and-defrauded-of-rs-70-thousand-jind-news-c-17-1-roh1004-344898-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जानकार बन कर लगाया 70 हजार रुपये का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जानकार बन कर लगाया 70 हजार रुपये का चूना
Tue, 23 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। जानकार बनकर गलती से खाते में राशि आने की बात कह कर व्यक्ति को 70 हजार रुपये का चूना लगा दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिगढ़ गांव निवासी हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचित बताया। साथ ही उसने कुछ ऐसी बात कही उसे परिचित होने का विश्वास हो गया। जिस पर उसने गलती से 70 हजार रुपये उसके खाते में आने की बात कही। जिसके बाद व्यक्ति ने दबाव बना कर राजकुमार नाम के व्यक्ति के खाते मे यूपीआई करवा ली। कुछ समय के बाद उसी नंबर से फिर कॉल आई ओर 50 हजार रुपये ट्रांसफर होने की बात कही। जब उसने दोनों मैसेज का मिलान किया तो धोखाधड़ी का अहसास हुआ। सदर थाना सफीदों पुलिस ने हरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ खाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद