{"_id":"67ba138e762a89752f0ac0bb","slug":"illiterates-up-to-80-years-will-be-taught-a-b-c-jind-news-c-199-1-jnd1002-130468-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 80 साल तक के निरक्षरों को पढ़ाया जाएगा क ख ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 80 साल तक के निरक्षरों को पढ़ाया जाएगा क ख ग
विज्ञापन
22जेएनडी25-उल्लास योजना के तहत 15 से 80 आयु वर्ग के शिक्षार्थियों का सर्वे करते हुए टीम। स्रोत
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से 15 से 80 वर्ष के निरक्षर शिक्षार्थी को जोड़ने के लिए सर्वे किया जा रहा है। अभी तक इस योजना के तहत 29 हजार 533 शिक्षार्थी पंजीकृत हो चुके हैं। विभाग ने 44 हजार 800 शिक्षार्थी जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मार्च में योजना के तहत द्वितीय चरण की परीक्षा करवाई जाने की संभावना है।
इसके साथ ही विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में शिक्षार्थी को पढ़ाने के लिए बनाए गए सामाजिक चेतना केंद्र का भी विभाग अधिकारी निरीक्षण करेंगे। उल्लास कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। योजना के तहत वाॅलंटियर शिक्षक सर्वे कर रहे हैं और घरों में ही शिक्षार्थी को पढ़ा रहे हैं। विभाग की ओर से पिछले साल सितंबर में पहले चरण की परीक्षा जिले के सभी 724 राजकीय स्कूलों में करवाई गई थी।
इस परीक्षा में 15 से 80 वर्ष आयु तक के शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 18 हजार 295 शिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। अब दूसरे चरण की परीक्षा मार्च में करवाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की। योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को सशक्त बनाना है, जिन्हें खुद को शिक्षित करने का अवसर नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करने की अनुमति देता है, बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ के साथ समृद्ध भी करता है। यह योजना स्वयंसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना या कर्तव्यबोध को बढ़ावा देने के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है। इसके अलावा शिक्षार्थियों को दीक्षा पोर्टल के साथ-साथ उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से एजुकेशन फॉर ऑल वर्टिकल पर क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
बॉक्स
उल्लास योजना के तहत विभाग की ओर से 44 हजार 800 से अधिक शिक्षार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च में दूसरे चरण की परीक्षा कराई जाएगी। अभी शिक्षार्थियों को पंजीकृत करने के लिए सर्वे चल रहा है।
-विक्रम भारद्वाज, जिला समन्वयक उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन।