{"_id":"6949942b0b9cd9d95b0830e7","slug":"illegal-hoardings-removed-from-parshuram-chowk-providing-relief-to-motorists-jind-news-c-199-1-sroh1009-145846-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परशुराम चौक से हटाए गए अवैध होर्डिंग, वाहन चालकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परशुराम चौक से हटाए गए अवैध होर्डिंग, वाहन चालकों को मिली राहत
विज्ञापन
22जेएनडी31: नगर परिषद द्वारा परशुराम चौक से हटाए गए अवैध हाेर्डिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान का असर अब साफ नजर आने लगा है। नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए परशुराम चौक से अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटवा दिए हैं। इन होर्डिंग के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। वहीं, नगर परिषद को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था।
अमर उजाला ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। विशेष रूप से परशुराम चौक, रानी तालाब और सफीदों रोड पर सड़क के किनारे व चौराहों के आसपास लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे थे। कई स्थानों पर यह हार्डिंग दृश्यता कम कर रहे थे। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
नागरिकों और वाहन चालकों ने भी अवैध होर्डिंग को लेकर दुर्घटनाओं की आशंका रहती थी। होर्डिंग ट्रैफिक सिग्नल और आने-जाने वाले वाहनों को देखने में बाधा बनते थे। खासकर रात के समय और अधिक भीड़ के दौरान इनसे खतरा बढ़ जाता था। परशुराम चौक से अवैध होर्डिंग हटाए जाने के बाद अब वहां यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
वर्जन
बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि इससे परिषद को मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित होता है। अवैध होर्डिंग लगाने वाले लोग न तो कोई शुल्क जमा करते हैं और न ही निर्धारित मानकों का पालन करते हैं। नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर अवैध होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया। -डाॅ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।