फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Illegal Dhabas and shops running along the National Highway will be closed

Jind News: नेशनल हाईवे के किनारे चल रहे अवैध ढाबे और कट करेंगे बंद

Sat, 28 Dec 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal Dhabas and shops running along the National Highway will be closed
27जेएनडी04-लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी की बैठक लेते एडीसी विवेक आर्य। संवाद - फोटो : samvad
जींद। जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे के किनारे बनाए गए अवैध ढाबों पर प्रशासन कार्रवाई कर इन्हें हटाया जाएगा। यह ढाबे सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इन ढाबों के सामने अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में इन अवैध कटों से आवागमन करते समय वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर एडीसी विवेक आर्य ने अधिकारियों को ढाबे हटाने और अवैध कट बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई रोड सेफ्टी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

एडीसी ने एजेंडे में आई कई शिकायतों को गंभीरता से लिया। दिल्ली-संगरूर एनएच 352 के डूमरखा पुल पर छह महीने से गहरे गड्ढे हैं, जिनको एनएचएआई ने नहीं भरा है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द इन गड्ढों को भरने के आदेश दिए। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने गड्ढे भरने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। इसके अलावा बस अड्डे के सामने से गलत दिशा से आने वाली बसों पर रोक लगाने के बारे में रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए। नेशनल हाईवे के अवैध कटों को बंद करने और आवागमन करने वाले चालकों के चालान करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पालवां बस अड्डे पर खड़े पेड़ की छंटाई की जाए क्योंकि यह हादसों का कारण बना हुआ है। लालबत्ती को क्रॉस करने वाल चालकों के चालान करने बारे यातायात पुलिस को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

धुंध में हादसों से बचने के लिए सफेद पट्टी लगाएं
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि अब धुंध भी होने लगी है। आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में धुंध के मौसम को देखते हुए सड़कों पर लाइट, रिफ्लेक्टर व सफेद पट्टी को शीघ्रता से लगाएं। शहर के सभी प्रवेश व निकास प्वांइट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टंड्स और कैट्स आई बनाई जाएं। अवैध रूप से सड़क पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए क्योंकि दुर्घटनाओं का कारण ऐसे गलत तरीके से खड़े हुए वाहन भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डे पर सफीदों रोड से यू-टर्न होकर आएंगी बसें

नए बस अड्डे पर बसों को गलत दिशा से लाया जा रहा है। इससे सड़क हादसे होने का अंदेशा रहता है। वहीं, बस अड्डे से निकलकर यात्री हाईवे पार करते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए बस अड्डे पर आने वाली बसें सफीदों रोड से यू-टर्न होकर आएंगी। वहीं, हाईवे के दोनों तरफ साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पता चल सके कि आगे कुछ दूरी पर बस अड्डा है। गलत दिशा में बस मिले तो यातायात पुलिस उसका तुरंत चालान करे।

बॉक्स

पुलिस सुरक्षा में बंद होंगे हाईवे के अवैध कट

जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बनाए गए अवैध कटों को पुलिस सुरक्षा में बंद करवाया जाएगा। एनएच 352 पर जैजैवंती, किलाजरफगढ़, बेलरखा, खटकड़, झांझ, हैबतपुर और नया बस अड्डा के पास अवैध कट बने हुए हैं। जुलाना एरिया में नायब तहसीलदार शालिनी के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा के बीच अगले सप्ताह अवैध कट बंद करवाए जाएंगे। यदि कोई दोबारा अवैध कट खोलता है तो उसका चालान किया जाएगा।


बॉक्स

जम्मू कटरा और ग्रीनफील्ड एनएच को जोड़ा जाएगा

जींद से सोनीपत ग्रीनफील्ड एनएच को जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। फिलहाल चालकों को एक से दूसरे हाईवे पर चढ़ने के लिए लिंक नहीं दिया गया है। अब अगले महीने इन हाईवों को जोड़ा जाएगा, जिससे वाहन चालकों को दोनों हाईवों की सुविधा मिल सके। जींद से सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। नए साल पर यह हाईवे वाहन चालकों को सौगात के रूप में मिल जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed