फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Illegal colony developed on four acres demolished

Jind News: चार एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ढहाई

Thu, 17 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony developed on four acres demolished
17जेएनडी31-कैथल रोड पर बनाई गई अवैध दुकान को गिराते हुए जेसीबी। संवाद
जींद। कैथल रोड पर वीरवार को जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ढहाया। इसमें चार एकड़ में विकसित की गई दो कॉलोनियों में करीब सात दुकान, तीन स्ट्रक्चर, चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सदर थाना पुलिस फोर्स के अलवा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीटीपी अंजू भी मौजूद रही। वीरवार सुबह जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम चार जेसीबी और दूसरे अमले और पुलिस बल के साथ कैथल रोड पर फ्लाईओवर से कंडेला की तरफ विकसित की जा रही साइट पर पहुंची। यहां जेसीबी की सहायता से एक-एक कर दुकानों को तोडऩा शुरू किया। जेसीबी की सहायता से दुकानें गिराई गई। इसके बाद आठ डीपीसी, 140 फीट के करीब चारदीवारी और 120 मीटर के करीब कच्चे रास्ते को तोड़ा गया। जिला योजनाकार अधिकारी अंजू ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed