{"_id":"681e54b9311df6143503c1d7","slug":"if-the-oxygen-machine-is-not-able-to-start-for-15-minutes-then-what-is-the-use-of-it-dr-kohli-jind-news-c-199-1-jnd1002-134424-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट से ऑक्सीजन मशीन शुरू नहीं हो पा रही तो इसका क्या फायदा : डॉ. कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट से ऑक्सीजन मशीन शुरू नहीं हो पा रही तो इसका क्या फायदा : डॉ. कोहली
विज्ञापन
09जेएनडी26-नागरिक अस्पताल में एक महिला मरीज की स्लीप चेक करते हुए हुए डॉ. सुमन कोहली। संवाद
नरवाना। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यशैली और अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी। वह सुबह आठ बजे से पहले ही अस्पताल पहुंच गईं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर चीज की बारीकी से जांच की और कई खामियों पर नाराजगी जताई। डॉ. कोहली ने सबसे पहले बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच की और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पाले राम कटारिया भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी कक्ष के बाहर बैठे मरीजों से बातचीत की और उनकी ओपीडी स्लिप चेक की। एक मरीज की स्लिप में बिना डॉक्टर के हस्ताक्षर के एक्स-रे लिखा मिला, जिस पर संबंधित कर्मचारी को तुरंत फटकार लगाई गई। इमरजेंसी कक्ष की दीवार पर लिखे रेड जोन के बारे में कोई भी कर्मचारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। वहीं, ऑक्सीजन मशीन के काम नहीं करने पर डॉ. कोहली ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब पिछले 15 मिनट से मशीन चालू ही नहीं हो पा रही तो इसका क्या लाभ। एक्स रे रूम और लैब की स्थिति पर भी असंतोष जाहिर किया गया। उसके बाद हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए लगाए जाने वाले पीएसएमए कैंप की शुरुआत न होने पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों से जवाब तलब किया। बाद में निर्देश दिए गए कि कैंप सुचारू रूप से और समय पर शुरू किया जाए।
बाक्स
शौचालयों की गंदगी पर सख्त रवैया
गायनी वार्ड से लौटते समय डॉ. कोहली ने महिला शौचालयों का निरीक्षण किया, जहां गंदगी देख उन्होंने अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाक्स
समय-समय पर निरीक्षण होता रहेगा, लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण में जो खामियां मिली हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन