फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the new rules are not withdrawn within two days, we will cut off our thumbs and send them to the CM: Naresh Dhanda

दो दिन में नए नियम वापस नहीं लिए तो अंगूठा काटकर सीएम को भेजेंगे : नरेश ढांडा

Sun, 05 Apr 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the new rules are not withdrawn within two days, we will cut off our thumbs and send them to the CM: Naresh Dhanda
04जेएनडी10: धरने पर किसानों और आढ़तियों को संबोधित करते किसान नेता राकेश टिकैत। संवाद
जुलाना। फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में आढ़तियों और किसानों की नई अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही। रविवार को किसानों और आढ़तियों ने जींद में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि नए नियम किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं। यदि सरकार ने दो दिन में बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने के नियम वापस नहीं लिए तो वे अपना अंगूठा काटकर मुख्यमंत्री को भेज देंगे।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल में भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा, किसानों के खिलाफ सरकार ने गलत नीति बनाई है। यदि जमीन किसी बुजुर्ग और लड़की के नाम है तो वे अंगूठा लगाने कैसे मंडी आएंगे। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सरकार मॉनिटरिंग कर ले। फसल खरीद के नए नियम वापस होने चाहिए। सरकार किसानों और आढ़तियों को बेवजह परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने कहा कि बिना जमीनी हकीकत को समझे नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं जिससे मंडी व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमीट्रिक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक निर्णय है।

मंडी का समय सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक निर्धारित करना भी किसानों के हित में नहीं है। अधिकांश किसान रात के समय कंबाइन मशीन से फसल कटवाते हैं और उसी समय फसल मंडी में लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में समय सीमा तय करने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने सरकार से नियमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed