{"_id":"6a455b467f17677f050d5259","slug":"if-the-demands-are-not-resolved-they-will-protest-at-the-residence-of-the-health-minister-on-july-5-jind-news-c-199-1-sroh1009-156015-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों का समाधान नहीं होने पर 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर करेंगे रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों का समाधान नहीं होने पर 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर करेंगे रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर 5 जुलाई को रेवाड़ी स्थित स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रामपुरा हाउस आवास पर विशाल रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू, जिला प्रधान प्रदीप लाठर और जिला सचिव गुरनाम ने पोलियो अभियान के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को कई बार मांगों के समाधान के लिए अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में सरकार और विभाग के प्रति भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि जनहित में पोलियो कार्यक्रम के चलते आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब इसे फिर से तेज किया जाएगा और कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
संदीप कुंडू ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहती है, लेकिन यदि समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के करीब आठ हजार महिला एवं पुरुष एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी 5 जुलाई को रामपुरा हाउस पर विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन ने महानिदेशक कार्यालय से संबंधित लंबित मामलों का भी उल्लेख किया। इनमें शहरी क्षेत्रों में आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद स्वीकृत कर नियमित भर्ती, पदनाम संशोधन, दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा कर चुकी महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की पुष्टि, प्रमोशनल स्केल जारी करना, तबादले खोलना तथा वर्ष 2020-23 की लंबित एलटीसी का भुगतान प्रमुख मांगों में शामिल हैं।
जिला सचिव गुरनाम ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को जिला जींद से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी रेवाड़ी पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।