फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the Central Government has its way, it can impose tax even on life and death: Bhupendra Singh Hooda

केंद्र सरकार का बस चले तो जीने-मरने पर भी टैक्स लगा दे : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sun, 08 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
If the Central Government has its way, it can impose tax even on life and death: Bhupendra Singh Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार का बस चले तो वह जीने-मरने पर भी टैक्स लगा दे। इस सरकार ने जनता को टैक्सों के बोझ तले दबा दिया है। जनता अब घुट-घुट कर सांस लेने पर मजबूर है। हुड्डा रविवार शाम को यहां एसडी स्कूल में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

केंद्र सरकार की ओर से डाकघर के जरिए दिए जाने वाले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसी कौन सी चीज है, जिस पर इस सरकार ने टैक्स नहीं लगाया है। आम आदमी टैक्स के बोझ तले इतना दब गया है। उसे अपने परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि एसवाईएल नहर को लेकर फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है, अब केंद्र सरकार को सीपीडब्ल्यूडी (सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट) से नहर का निर्माण करवाकर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि 2014 में प्रदेश विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश में पहले नंबर था, लेकिन अब बेरोजगारी, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, कर्ज, अपराध में नंबर वन हो गया है। आज परिवार पहचान पत्र, पोर्टल लोगों के गले की फांस बन चुका है। कांग्रेस सत्ता में आते ही इन तमाम पोर्टल को बंद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। 36 बिरादरी के लोग गठबंधन सरकार से तंग आ चुके हैं। अब लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा, आनंद सिंह दांगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक सुभाष गांगोली, जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, कांग्रेस नेता बलजीत रेढू, सुरेश गोयत, प्रमोद सहवाग, ऋषिपाल हैबतपुर, महाबीर कंप्यूटर, धर्मेंद्र ढुल, जगबीर ढिगाना, वीरेंद्र घोघड़िया, दिलबाग संडील, रोहित दलाल, सुमन बेदी कलौदा, मोहित लाठर, दरवेश पूनिया, पवन गर्ग, पवन दूहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed