{"_id":"67b3903d4dbf5ea5910a56df","slug":"if-panchayat-of-deshwal-khap-is-held-in-safidon-then-pradhan-will-not-be-accepted-hawa-singh-jind-news-c-199-1-sroh1009-130216-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों में देशवाल खाप की पंचायत हुई तो प्रधान मान्य नहीं होगा : हवासिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों में देशवाल खाप की पंचायत हुई तो प्रधान मान्य नहीं होगा : हवासिंह
Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा खंड के साथ-साथ सफीदों ब्लॉक में देशवाल खाप का प्रधान बनाए जाने की चर्चा पर ही विरोध होने लगा है। इसके लिए 23 फरवरी को सफीदों की जाट धर्मशाला में कुछ लोगों ने देशवाल खाप की पंचायत रखी हुई है। पिल्लूखेड़ा खंड के गांव गांगोली, धड़ौली, भागखेड़ा व हाडवा गांव देशवाल गोत्र के हैं। इन गांवों की तरफ से ही इसका विरोध किया गया।
पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भागखेड़ा के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान हवासिंह देशवाल, धड़ौली गांव के सरपंच सुनील कुमार, हाडवा गांव की सरपंच सुनील कुमारी व प्रतिनिधि सुमेर देशवाल के अलावा गांगोली गांव के अन्य लोगों ने बताया कि इन चारों गांव में फिलहाल देशवाल खाप का कोई प्रधान नहीं है। 23 फरवरी को सफीदों की जाट धर्मशाला में जो पंचायत रखी गई है। इस पंचायत से पूरी देशवाल खाप सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत को स्थगित किया जाए। यह पंचायत कुछ लोगों ने बिना देशवाल खाप की सहमति के प्रधान बनाने के लिए रखी है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत सफीदों को छोड़कर देशवाल खाप के चबूतरे पर लाढ़ौत गांव में रखी जाए। देशवाल खाप की निकासी लाढ़ौत गांव से ही हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सफीदों में पंचायत हुई तो उनको प्रधान मान्य नहीं होगा। इसमें चारों गांवों के सरपंचों व गणमान्य व्यक्तियों की सहमति है।