फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If Kangana is not given death sentence, she will launch agitation across the country: Sujit Azad

कंगना को मृत्युदंड नहीं दिया तो देशभर में छेड़ेंगे आंदोलन : सुजीत आजाद

Mon, 22 Nov 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
If Kangana is not given death sentence, she will launch agitation across the country: Sujit Azad
पत्रकारों से बातचीत करते सुजीत आजाद। संवाद - फोटो : Jind
जींद। देश को 2014 में असली आजादी मिलने की बात कहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ लोगों में रोष है। शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे एवं हिंदू रिपब्लिकन आर्मी के अध्यक्ष पंडित सुजीत आजाद ने शहीदों का अपमान करने पर कंगना को तुरंत गिरफ्तार करके मृत्युदंड देने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि आजाद सोमवार को यहां गोहाना रोड पर नरदान अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंच थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि फिल्मों में काम करने वाली एक मामूली महिला शहीदों का अपमान कर रही है और सरकार उसे राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दर्ज करके गिरफ्तार नहीं करती। केंद्र सरकार तुरंत उससे पद्मश्री अवॉर्ड छीनकर गिरफ्तार करें अन्यथा देश भर में एक माह बाद 28 राज्यों में आंदोलन चलेगा। इस आंदोलन की बागडोर युवाओं के हाथों में होगी, जिसे रोकना सरकार के बस की बात नहीं होगी। इस मौके पर मीना शर्मा, श्री लज्जाराम आश्रम के अध्यक्ष राजेश स्वरूप शास्त्री, जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री, हिंदू रिपब्लिकन आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरानंद शर्मा, अनिल तुषिर, रघुनंदन, सुरेंद्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिला प्रधान ओमनारायण शास्त्री, सोनू घोघड़िया, रघुबीर भारद्वाज, संजीव आशरी, राजेंद्र कौशिक, बीरेंद्र खर्ब, विशाल ग्रेवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार बनाए कड़े कानून
आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे सख्त कानून बनाने की जरूरत है। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति शहीदों का अपमान नहीं कर सके। यदि कोई आजादी के मतवालों का अपमान करता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed