फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   if I demolish the bathroom of your house, where will you go?

Jind News: ठेकेदार से बोले मिड्ढा-आपके घर के बाथरूम तुड़वा दूं तो कहां जाओगे

Mon, 08 Dec 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
if I demolish the bathroom of your house, where will you go?
08जेएनडी09: नागरिक अस्पताल के बंद पड़े एक्सरे रूम का निरीक्षण करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड् - फोटो : टूंडला में फोटोग्राफरों से की लूट के गिरफ्तार आरोपी पुलिस
जींद। नागरिक अस्पताल में धीमी गति से चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य की शिकायत मिलने पर सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा अधूरे काम और अव्यवस्थाएं देख भड़के उठे। महिला व पुरुषों के शौचालयों की खराब हालात और टूटे पड़े बाथरूम को देखकर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मिड्ढा ने दो टूक कहा, अगर आपके घर के सभी बाथरूम तुड़वा दूं तो आप कहां जाओगे? आपको इतनी अकल होनी चाहिए कि एक साथ सारे तीनों बाथरूम नहीं तोड़े जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ठेकेदार ने कहा, टॉयलेट वैन का प्रबंध किया जाएगा तो डिप्टी स्पीकर बोले, यह व्यवस्था तो मैंने की है। इसमें तुम्हारी क्या भूमिका है। डेढ़ महीना बीतने के बाद भी अब तक ना तो टॉयलेट वैन आई और ना ही शौचालय बनवाए गए। मिड्ढा ने सीएमओ से कहा कि आपने भी ठेकेदार को सभी शौचालय तोड़ने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मरीज को शौचालय के लिए जाना होगा तो क्या वह सामने कॉलेज में जाएगा। सीएमओ ने जवाब दिया कि हमने सभी शौचालय तोड़ने से रोका था लेकिन ठेकेदार नहीं माने।
डिप्टी स्पीकर ने ठेकेदार को दिन रात काम करवाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को गंभीर समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि यह घर नहीं बनाया जा रहा यह मरीजों के लिए गंभीर विषय है।
पड़े रंगीन एक्स रे रूम को भी देखा
उन्होंने पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े रंगीन एक्स रे रूम, गायनी वार्ड के लिए बनाए जा रहे एबुंलेंस के रास्ते की भी जांच की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व ठेकेदार को लताड़ लगाई और सभी जगह पर चले काम को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
अस्पताल की चारदीवारी की ऊंचाई कम करवाई जाए
डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल के मुख्य गेट की तरफ बनवाई जा रही चारदीवारी की ऊंचाई को कम करने के पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चारदीवारी की ऊंचाई सात फीट की बना दी। बाहर से जाने वालों को इसका पता ही नहीं लगेगा कि यहां अस्पताल है या नहीं। डिप्टी स्पीकर ने चारदीवारी की ऊंचाई को कम करने और इस पर ग्रिल लगाने के निर्देश दिए।
काम की गति बढ़ाई जाए
वहीं, अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर डिप्टी स्पीकर ने सीएमओ डॉ. सुमन कोहली, डिप्टी सीएमओ पालेराम व डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एमरजेंसी के बाहर फर्श पर लगाई जा रही टाइल के कारण धूल उड़ रही है। एमरजेंसी में गंभीर मरीज आते हैं। बचाव के लिए पर्दे लगवाए जाएं और काम की गति को बढ़ाकर जल्द पूर किया जाए।

बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच की
कोरोनाकाल के बाद से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच की। इस पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण दिया कि यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने मुख्यालय को कई बार पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डॉ. मिड्ढा ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग से जवाब नहीं मिल रहा तो उनके साथ इस विषय पर बात करनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं तो धरातल पर उनकी अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed