फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If government is formed in the state, all vacant posts will be filled in six months: Balraj Kundu

प्रदेश में सरकार बनी तो छह महीने में भर दिए जाएंगे सभी खाली पद : बलराज कुंडू

Mon, 20 Nov 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
If government is formed in the state, all vacant posts will be filled in six months: Balraj Kundu
जींद। हरियाणा जनसेवक पार्टी के सुप्रीमो व महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी, गुंडागर्दी, दुष्कर्म, डकैती और हत्या के मामले में प्रदेश नंबर वन पर पहुंच गया है। ऐसी भ्रष्ट सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए हरियाणा जनसेवक पार्टी एक विकल्प है।
विज्ञापन

बलराज कुंडू ने पार्टी की नीतियों व घोषणा-पत्र को सामने रखते हुए कहा कि सत्ता में आते ही छह महीने के अंदर सभी विभागों में खाली पदों पर तुरंत स्थार्यी भर्ती की जाएगी। सीईटी को बंद करके पेपर लीक जैसे मामलों को बंद करवाया जाएगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को जेल में डाला जाएगा। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के कोर्स करवाए जाएंगे और उनको 10 लाख से लेकर पांच करोड़ रुपये के बिना गारंटी ऋण स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिए जाएंगे। किसी भी नौकरी के लिए एक पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया छह महीने में पूरी की जाएगी। किसान या मजदूर की मौत होने पर 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। कॉलेजों व स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए मुफ्त बस सेवा हर गांव से शुरू की जाएगी। बेटी के जन्म के साथ ही गुल्लक बैंक योजना लागू की जाएगी। इसमें पांच हजार रुपये साल में सरकार व पांच हजार रुपये मां-बाप जमा करेंगे सहित कई वादे किए।
विज्ञापन




परमजीत कुंडू को बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

रैली में हरियाणा जनसेवक पार्टी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। इसमें बलराज कुंडू की धर्मपत्नी परमजीत कुंडू को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजय शाहू को प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश गहलोत को प्रदेश सचिव, एडवोकेट रजनीश वशिष्ठ को युवा प्रदेश अध्यक्ष, संतोष भगाणा को महिला प्रदेश अध्यक्ष, मकड़ौली गांव के सरपंच सुमित व रीमन नैन को प्रदेश प्रवक्ता और प्रवीण मलिक को छात्र मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed