फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If given a chance SYL will be resolved through brotherhood: Anurag Dhanda

मौका मिला तो एसवाईएल का भाईचारे से निकाला जाएगा हल : अनुराग ढांडा

Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
If given a chance SYL will be resolved through brotherhood: Anurag Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के पास मौके आ चुके हैं। अब यदि आम आदमी पार्टी को मौका मिला तो एसवाईएल का भाईचारे से हल निकाला जाएगा और जिस-जिस प्रदेश का हक इस पानी पर है, सभी को हिस्सा मिलेगा। ढांडा शनिवार को यहां जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ढांडा ने कहा कि भाजपा की सरकारें केंद्र, हरियाणा व पंजाब में गठबंधन के साथ रह चुकी हैं। इसी प्रकार कांग्रेस की सरकार भी केंद्र, पंजाब व हरियाणा में बन चुकी हैं। आप की सरकार पंजाब में है, यदि हरियाणा में भी सरकार बनी तो एसवाईएल मामले का हल निकाला जाएगा। कहा कि आठ जून को पंजाब व दिल्ली के मुख्यमंत्री जींद में रोड शो करेंगे। यह रोड शो ऐतिहासिक होगा। जींद की धरती से बदलाव की शुरुआत होगी। यह रोड शो 2024 के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। ढांडा ने कहा कि हरियाणा में एक साथ आप ने 1156 पदाधिकारियों की घोषणा की है। जल्द ही आप का ग्राम स्तर पर भी संगठन होगा। इसमें प्रदेश के दस हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। आज तक ऐसी कोई पार्टी नहीं, जिसने एक साथ अपने इतने पदाधिकारियों की सूची जारी की हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 200 व पंजाब में 300 बिजली की यूनिट फ्री दी जा रही हैं। हरियाणा में भी आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएंगी।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को अब हर जगह अरविंद केजरीवाल दिखाई देते हैं। सिरसा में जब एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का आदमी है। इसी भय के कारण अब मुख्यमंत्री ने अपने जनसंवाद कार्यक्रमों पर ब्रेक लगा दिए। वह लोगों के सवालों से डर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आप के जिला प्रधान वजीर सिंह ढांडा, डॉ. अनिल रंगा, सुभाष कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed