फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I will go on a fast unto death against agriculture bill from October 2: Balraj Kundu

कृषि बिल के खिलाफ दो अक्तूबर से महम में करूंगा आमरण अनशन : बलराज कुंडू

Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
I will go on a fast unto death against agriculture bill from October 2: Balraj Kundu
अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों को संबोधित करते विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : Jind
दो अक्तूबर से महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आमरण अनशन शुरू करूंगा। जब तक तक जारी रहेगा जब तक सरकार विधेयक को रद नहीं कर देती। यह बात महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सोमवार को स्थानी नई अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों द्वारा दिए जा रहे धरने को समर्थन देने और अपने लिए समर्थन मांगने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा से निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों पर प्रश्न उठाया कि इन्होंने कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए किसानों और आढ़तियों की आवाज सदन में उठाते हुए इन विधेयकों का विरोध क्यों नहीं किया? हरियाणा सरकार चाहे तो किसान व आढ़ती हित में इन विधेयकों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव ला सकती है और इन विधेयकों को हरियाणा में लागू करने पर पाबंदी लगा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह विधेयक पारित कर रही है। बिहार में पहले से ही यह कानून किसानों पर लागू हैं और वहां के किसान बर्बादी के कगार पर हैं। भाजपा सरकार अब देशभर में इन विधेयक को लागू कर हरियाणा व पंजाब के किसानों की हालत भी बिहार जैसी करना चाहती है। यहां के आढ़तियों को पूंजीपतियों के एजेंट बनाना चाहती है। धरने को आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सत्तू रेढू, संरक्षक सूबेदार कर्ण सिंह मोर, द न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग, संदीप मलिक, भीमसेन मित्तल व नयनदीप ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed