फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I don't feel like contesting elections from my workplace Rajasthan, Rohtak: Baba Balaknath

मेरी कर्मभूमि राजस्थान, रोहतक से चुनाव लड़ने का मन नहीं : बाबा बालकनाथ

Wed, 08 May 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
I don't feel like contesting elections from my workplace Rajasthan, Rohtak: Baba Balaknath
07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद
नरवाना। शंखाढाल की चादर अभिषेक कर पीर महंत जागनाथ को मंगलवार को पंजाबी चौक स्थित डेरा बाबा पीपल नाथ की गद्दी सौंपी गई। इस मौके पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति और राजस्थान के तिजारा विधानसभा से विधायक महंत योगी बाबा बालक नाथ ने शिरकत की।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में पीर महंत जागनाथ के डेरा बाबा पीपलनाथ को गद्दीनशीन करके आठ मान के भंडारे और डेरा पीपल नाथ का कार्यभार सौंपा गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महंत केशर नाथ, महंत अर्जुन नाथ, संध्या नाथ महाराज, योगी जागनाथ महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी आना था, लेकिन चुनाव की व्यस्तता के कारण नहीं सके। छह मई रात को जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विधायक बाबा बालक नाथ ने बताया कि यह सब कार्य महंत 1008 बाबा संध्या नाथ पूर्व राजा नाथ संप्रदाय की देखरेख में हुआ। बाबा संध्या नाथ की रहनुमाई में डेरा बाबा पीपल नाथ का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया नाथ संप्रदाय में काफी संख्या में सिद्ध योगी हुए हैं, जिनमें से बाबा पीपलनाथ भी एक सिद्ध योगी हुए हैं। उन्होंने काफी साधना की है। महंत पीर जागनाथ, जो काफी समय से डेरे की सेवा कर रहे हैं, की इच्छा थी कि बाबा पीपलनाथ के नाम से आठमान भंडारे का आयोजन किया जाए, जोकि काफी समय से नरवाना में नहीं हुआ था। महंत बाबा 1008 पूर्व राजा संध्या नाथ, जो राजस्थान में प्रवास करते हैं, की सरपरस्ती में आठमान भंडारे व शंखाढाल का आयोजन किया गया। बाबा महंत जागनाथ को शाल ओढ़ाकर पीर पीपल नाथ का गद्दीनशीन किया गया। वह पूर्व राजा 1008 के साथ मिलकर डेरे का कामकाज देखेंगे। योगी बालक नाथ ने कहा कि राजनीति और संप्रदाय अलग-अलग चीजें हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गांव पास-पास है। उनकी राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पास आते रहते हैं। उन्होंने लोगों के नाम अपने संदेश में कहा कि उनकी इच्छा है कि सभी लोगों को ऐसे धार्मिक स्थलों से जुड़ना चाहिए, जिससे उनके स्वभाव से करुणा, प्रेम जागृत हो और लोगों का भला कर सकें। जन सेवा में अपना जीवन लगाना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में योगी बालक नाथ ने कहा कि रोहतक से चुनाव लड़ने का उनका कोई मन नहीं है। उनकी कर्म भूमि राजस्थान है। वह वहीं से ही चुनाव लड़ते हैं और वहीं से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

07जेएनडी16-योगी बाबा बालक नाथ के स्वागत के लिए खडे महंत। संवाद

07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद

07जेएनडी18-जाट धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण करते साधु-संत। संवाद

07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद

07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद

07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद

07जेएनडी17-कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाबा बालक नाथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed