Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
i can travel for 9 months in my mothers stormach so vant you give 21 days to mothers india
{"_id":"5e7e22598ebc3e6fc84920c6","slug":"i-can-travel-for-9-months-in-my-mothers-stormach-so-vant-you-give-21-days-to-mothers-india-jind-news-rtk5485857141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मां के पेट में नौ माह रह सकता हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 लिए नहीं दे सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मां के पेट में नौ माह रह सकता हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 लिए नहीं दे सकते
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
बुडायन गांव में हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को घरों में रहने का संदेश देता पर्व कंदौला।
- फोटो : Jind
Link Copied
नर्सरी में पढ़ने वाले साढ़े तीन साल के बुडायन गांव निवासी पर्व कंदौला गली में आने-जाने वालों को घरों में रहने का संदेश दे रहा है। पर्व ‘अगर मैं मां के गर्भ में नौ नौ महीने रह सकता हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 दिनों तक घर में नहीं रह सकते हैं’ के पोस्टर लेकर लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक कर रहा है। गली में आने-जाने वाले लोग बच्चे के हाथों में यह पोस्टर देखकर एक बार सोचने के लिए जरूर मजबूर हो जाते हैं कि हम गलत कर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए दूसरे लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
पर्व के दादा दलबीर व दादी संतरो देवी ने कहा कि सुबह जब वह उठकर खेत में काम से जा रहा था तो पोता हाथों में पोस्टर लेकर मकान के आगे खड़ा था। लोगों को घरों में रहने का संदेश दे रहा था। हम सभी को चाहिए कि अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घर में रहें। जब इतना मासूम बच्चा लोगों से घरों में रहने के लिए अपील कर रहा है तो लोगों को चाहिए कि वे कम से कम घरों से बाहर निकले। हर किसी को चाहिए कि वे घरों में रहने के लिए अपने जानकारों व पड़ोसियों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।