फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen Train Runs on Jind-Bhambheva Route on a Trial Basis; Operations Expected in June

Jind News: ट्रायल के तौर पर जींद-भंभेवा रूट पर दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन, जून में संचालन की उम्मीद

Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hydrogen Train Runs on Jind-Bhambheva Route on a Trial Basis; Operations Expected in June
29जेएनडी23-जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ रही हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुक्रवार को एक माह बाद फिर ट्रायल किया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होकर भंभेवा तक पहुंची और दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस जींद लौटी आई।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन जींद से भंभेवा जाते समय सीधे गई, जबकि वापस आते समय पिंडारा स्टेशन पर सिग्नल जांच के लिए थोड़ी देर रुकी।
जींद से भंभेवा रूट पर जींद सिटी, पिंडारा और ललित खेड़ा स्टेशन पड़ते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के बाद ट्रेन को तकनीकी मरम्मत और निरीक्षण के लिए शकूरबस्ती भेजा जाएगा। वहां से वापस जींद लौटने के बाद इसके उद्घाटन और नियमित संचालन की संभावना बढ़ जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

जनवरी के पहले हफ्ते में हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची थी। फरवरी के अंत में पहली बार जींद-सोनीपत रूट पर रनिंग ट्रायल हुआ जिसमें ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की गई थी। 28 अप्रैल को सीसीआरएस और डीआरएम की मौजूदगी में भी ट्रायल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने अब हाइड्रोजन ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन ट्रैक पर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed