{"_id":"699c98edf790e009ba06a142","slug":"hydrogen-plant-compressor-malfunctions-train-trial-run-postponed-jind-news-c-199-1-sroh1009-148991-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाइड्रोजन प्लांट का कंप्रेशर खराब, ट्रेन का रनिंग ट्रायल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाइड्रोजन प्लांट का कंप्रेशर खराब, ट्रेन का रनिंग ट्रायल टला
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन प्लांट में कंप्रेशर खराब होने के कारण सोमवार को ट्रेन के इंजन में गैस नहीं भरी जा सकी। इससे प्रस्तावित ट्रायल टल गया है। अब चेन्नई से हाइड्रोजन गैस मंगवाई गई है। गैस के पहुंचने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
गैस उपलब्ध होने के बाद ही इंजन में फ्यूल भरा जाएगा और इसके बाद हाइड्रोजन ट्रेन के रनिंग ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इस बीच लखनऊ की आरडब्ल्यूएस टीम ट्रेन की तकनीकी टेस्टिंग और अन्य औपचारिक तैयारियों में जुटी हुई है ताकि गैस पहुंचते ही ट्रायल में देरी न हो।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कंप्रेशर में खराबी आई हो। इससे पहले भी प्लांट में तकनीकी दिक्कत आने पर चेन्नई से गैस मंगवानी पड़ी थी। बार-बार आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण ट्रायल शेड्यूल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं रविवार को भी रनिंग ट्रायल की संभावना जताई जा रही थी। शनिवार रात को इंजन में फ्यूल भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी लेकिन रविवार को गैस भरने का काम पूरा नहीं हो सका। अब कंप्रेशर खराब होने से हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल की प्रक्रिया फिर रुक गई है। अब सभी की नजरें गैस पहुंचने और सफल ट्रायल पर टिकी हैं।