फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   husband wts ap status wife fir

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
husband wts ap status wife fir
महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने रामकली गांव निवासी प्रेमो देवी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने प्रेमो देवी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

20 अगस्त को किनाना गांव निवासी अशोक ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी छोटी बहन मुकेश की शादी करीब 8-9 साल पहले रामकली गांव निवासी हरकेश के साथ हुई थी। हरकेश की मौत करीब तीन माह पहले हो गई थी। हरकेश की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग मुकेश के साथ झगड़ा करने लगे और एक दिन उसे घर से निकाल दिया। बाद में पंचायत हुई और उसकी ससुराल के लोग मुकेश को अपने घर ले गए। इसके बाद भी उनकी प्रताडना जारी रही। ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसी मामले में ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में रामकली गांव निवासी प्रेमो देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed