{"_id":"662ff0af3c59ae7ab804d564","slug":"husband-wife-son-named-for-vandalizing-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-116388-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान में तोड़फोड़ करने पर पति-पत्नी, बेटा नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान में तोड़फोड़ करने पर पति-पत्नी, बेटा नामजद
Tue, 30 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। रत्ताखेड़ा गांव में घर घुसकर तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रत्ताखेड़ा गांव निवासी उमेद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल की रात में गांव के रहने वाले राममेहर अपनी पत्नी व बेटे सुमित के अलावा कुछ अन्य युवक के साथ लाठी-डंडों, हथियार व जेसीबी लेकर आया और उसके मकान की तोड़फोड़ कर दी। उमेद ने बताया कि उसने यह मकान वर्ष 2005 में खरीदा था। इस मकान की रजिस्ट्री व इंतकाल उसके नाम पर है। आरोपी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। सदर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत पर राममेहर, उसकी पत्नी व बेटे सुमित को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।