{"_id":"66959a3661eadc586f0e2e44","slug":"husband-was-murdered-by-injecting-weed-killer-jind-news-c-199-1-sroh1007-120014-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खरपतवार नाशक का इंजेक्शन लगवा कर करवाई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खरपतवार नाशक का इंजेक्शन लगवा कर करवाई थी पति की हत्या
Tue, 16 Jul 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी44: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रामकली गांव में व्यक्ति की हत्या करने के मामले पुलिस ने तीनों आरोपियों महिला कृष्णा, बेटे अर्जुन व गांव के ही बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि जहरीली दवा व इंजेक्शन कहां से लेकर आए थे।
रामकली गांव निवासी अनिल ने उसके चाचा की हत्या की शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसके चाचा अशोक की हत्या की गई है। इसमें अनिल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चाची कृष्णा, बिजेंद्र व चचेरे भाई अर्जुन पर हत्या के आरोप लगाए थे। इसमें बिजेंद्र व उसकी चाची के अवैध संबंधों के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूल ली। उन्होंने बताया कि रात में अशोक को खरपतवार नाशक दवाई टू फॉर दी का इंजेक्शन लगाकर गांव के तालाब के पास फेंक दिया था। इस दौरान वह घर से चौपाल तक पैदल लेकर गए और बाद में बाइक पर बैठाकर उसके मरने तक इंतजार किया। जिसके बाद वह घर आ गए थे। इसमें पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। इसके कारण वह बिजेंद्र के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसके पति के नाम करीब दो कनाल जमीन थी, जिसे वह, उनका बेटा बेचना चाहते थे, लेकिन पति मना कर रहा था। इसके चलते उसने अपने बेटे व बिजेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।